हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाने गए 3 मासूम बच्चों की डूबकर मौत, परिजनों की चीखें सुन कांपी गांववालों की रूह
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 03:48 PM (IST)
Hamirpur News : हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के खंडेह गांव में सोमवार सुबह तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खंडेह गांव निवासी प्रबल यादव (10), आदित्य कुशवाहा (9) और भोला कुशवाहा (10) सुबह करीब 10:30 बजे रामजानकी मंदिर के तालाब में नहाने गए थे।
नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के समय तालाब के पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल तीनों बच्चों को पानी से निकालकर मौदहा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : UP के स्कूलों का बदलेगा चेहरा, AI-रोबोटिक्स की होगी एंट्री, योगी सरकार बनाएगी 600 हाईटेक 'ड्रीम लैब्स'
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के कम से कम 600 सरकारी स्कूलों में 'ड्रीम लैब' स्थापित की जाएंगी, जहां कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को कृत्रिम मेधा (एआई), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी .... पढ़ें पूरी खबर ...

