91% नंबर ही बन गए जान के दुश्मन! गोरखपुर में स्कूल टॉपर की नदी में डूबने से मौत, दोस्तों की ईर्ष्या पर गहराया शक

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 07:55 AM (IST)

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के झंगहा थानाक्षेत्र में राप्ती नदी में नहाते समय एक विद्यार्थी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस विद्यार्थी की मां ने उसके दोस्तों पर शैक्षणिक सफलता से ईर्ष्या के चलते उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक अंश मौर्य (16) आदित्य पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं का छात्र था। उसने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 91प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़ें:- SSC परीक्षा में सेंध: UP STF का नोएडा में बड़ा एक्शन, ₹50 लाख कैश के साथ मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार...₹4 लाख में होता था सौदा

पुलिस के मुताबिक अंश बीते गुरुवार दोपहर 5 दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। दोपहर करीब 3 बजे परिजनों को उसके डूबने की सूचना मिली। जब रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो वहां अंश के कपड़े और चप्पलें मिलीं, जबकि उसके दोस्त गायब थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने गुरुवार रात तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन कम रोशनी के कारण अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाशी शुरू हुई। करीब 6 घंटे बाद दोपहर एक बजे एसडीआरएफ ने अंश का शव बरामद किया। अंश की मां प्रतिमा मौर्य अपने दो बेटों के साथ रामनगर में अपने मायके में रहती हैं। उनके पति पंजाब में टाइल ठेकेदार हैं।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ में इलाज के बहाने दलित छात्रा से दरिंदगी, आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस सस्पेंड... डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अस्पताल कराया सील

प्रतिमा ने आरोप लगाया कि मेरा बेटा टॉपर था और दोस्त उससे ईर्ष्या करते थे। उन्होंने उसे डुबो दिया। पुलिस ने पांचों दोस्तों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, उनके बयान विरोधाभासी हैं। दोस्तों ने दावा किया कि अंश पूरे कपड़े पहने गहरे पानी में चला गया था, जबकि उसके कपड़े बाद में पास की झाड़ियों से बरामद हुए। झंगहा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static