गोरखपुर में हाथी के कुचलने से तीन लोगों की मौत, CM ने घटना पर जताया दुख

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 06:21 PM (IST)

गोरखपुर: सीएम सिटी गोरखपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी भड़क गया। जिस वजह से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।  घटना पर सीएम योगी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में एक यज्ञ समारोह का आयोजित किया गया था। कलश यात्रा के दौरान हाथी को भी बुलाया गया था। इस दौरान काफी शोर हो रहा था जिस वजह से हाथी भड़क गया। हालांकि भगदड़ के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।  काफी मशक्त के बाद हो को हाथी ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया गया। 

PunjabKesari

गोरखपुर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया जिले के तिवारीपुर क्षेत्र के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाथी को बुलाया गया था। कलश यात्रा चल रही थी इसी दौरान हाथी भड़क गया।  जिससे कौशल्या देवी पत्नी दिलीप मद्धेशिया उम्र 50 वर्ष और कांति देवी पत्नी शंकर उपाध्याय उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। एक कृष्णा नाम का लड़का जो गांव में अपने ननिहाल आया था उसे भी हाथी ने रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी। उन्होंने बताया कि  वन विभाग मौके पर हाथी का काबू करने का प्रयास कर रहे है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static