UP में रफ्तार का कहर! यमराज बनकर दौड़ी कार बनी काल, 3 की जान ली, भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की एक साथ मौत, एक घायल
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:49 AM (IST)
Bijnor News : बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार शाम एक कार की टक्कर में मोपेड सवार पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार शाम भारत गैस एजेंसी के पास कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा और मोपेड को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोपेड चालक राजू (50) और उनकी पुत्री अंशू (25) और ईरिक्शा सवार राजकुमार (32) की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
झांसी: जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई द्वारा भाई की हत्या के मामले में पुलिस अब भी हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। वारदात सामने आने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय तारिक बेग की हत्या 10 फरवरी को हुई थी। आरोप है कि छोटे भाई मसारिक बेग, जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक है, ने विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई की जान ले ली। घटना के बाद शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया .... पढ़ें पूरी खबर ....

