मां-बेटी की हत्या के बाद किया रेप, आवाज आई तो जग गया पति, दरिंदे ने उसको भी मार डाला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 04:14 PM (IST)

आजमगढ़: जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 24 नवंबर की रात हुए तेहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्यारे ने खुद की हवस मिटाने के लिए न केवल तीन लोगों की हत्या व दो लोगों को घायल किया बल्कि मृत महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। घायल के बयान और विवेचना दौरान सबूत एकत्र करने के बाद पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
PunjabKesari
बता दें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी एक युवक गांव के बाहर बने मकान में रहता था। 24 नवंबर की रात युवक उसकी पत्नी व चार माह की पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। जबकि मृतक की 10 वर्षीय पुत्री व 4 वर्षीय पुत्र को गंभीररूप से घायल कर दिया गया था। हत्याकांड के बाद पुलिस पर खुलासे का काफी दबाव था। वहीं खुलासे के लिए पुलिस की 4 टीमें लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच लोगों के पूछताछ और सर्विलांस की मदद से घटना में नजीरूद्दीन निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर द्वारा घटना को अंजाम देने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार यानि आज आरोपी को उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जब पुलिस के सामने खुलासा किया तो अधिकारी भी हैरान रह गये।
PunjabKesari
मृतका के कपड़े को थैली में डालकर खेत में फेका: आरोपी
आरोपी ने बताया कि वह पहले से ही पूरी तैयारी के साथ मौके पर गया था। इसके लिए उसने सेक्सवर्धक दवाईयां और कंडोम भी लिया था। मृतका का घर निर्जन स्थान पर है वह अपने मंसूबे में सफल हो सकता है। इसलिए वह देर रात वहां गया और घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। तभी उसका पति इरफान जग गया तो उस पर ईंट से हमला कर वहीं मार दिया। बात खुल न जाय इसलिए उसने उसी ईंट से महिला को भी मार दिया। यही नहीं उसने महिला को बेड से उतारकर दोबारा दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदे आरोपी ने उसकी दस साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। उसके साथ भी दुष्कर्म किया और उसने वीडियों भी बनायी। इसके बाद वह मृतका के कपड़े को थैली में डालकर खेत में फेक दिया और खुद अपने घर आकर सो गया।
PunjabKesari
परिजनों ने दूसरे युवक को किया था नामजद: SP
वहीं पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। सिंह ने बताया कि परिजनों ने दूसरे युवक को नामजद किया था। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस को यह यकीन हो गया था नामजद आरोपी ने घटना को अंजाम नहीं दिया है। सीओ और एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगी हुई थी। ग्रामीणों की पूछताछ और सर्विलांस की मदद से जब पूरे सबूत हाथ लगे तो पुलिस की टीम ने उसे उठाया। जिसके बाद परत दर परत घटना का खुलासा हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static