UP में बदली स्कूलों की टाइमिंग, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आदेश जारी, अब बस इनते घंटे ही होगी पढ़ाई
punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 12:01 PM (IST)

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बुधवार 9 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय यही कर दिया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने ये आदेश जारी किया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने इस आदेश का स्कूलों में सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
लगातार बढ़ रहा इन जिलों का तापमान
मौसम विभाग की माने तो अप्रैल के महीने में जिले का तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आने वाले दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। वहीं रात का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं प्रयागराज के लोगों को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। बलिया, लखनऊ, प्रयागराज, हमीरपुर, अयोध्या और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UP वालों को करनी होगी जेब ढीली, 20 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली...जानिए विद्युत विभाग का नया नियम
