ठंड से बचने के लिए BJP कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को पहनाई टोपी, कांग्रेस ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 01:48 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाई। बाद में ठंड से बचने के लिए उन्हें लाल टोपी पहना दी। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करना देश का अपमान है ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जाए।
बता दें कि हाथरस जिले के शाहाबाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था। इसके बाद भाजपा कार्यताओं ने फूल माला पहना कर सम्मान किया। वहीं बाद में ठंड से बचने के लिए महात्मा गांधी को टोपी पहना दी। फिलहाल से मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस ने का आरोप है कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी का सम्मान नहीं करते है। जो कृत कार्यकर्ताओं ने किया यह शर्मसार कर देने वाला है। राष्ट्रपिता का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द ही पार्टी इस लेकर एक्शन में आ सकती है।