आज आ सकता है यूपी में आंधी तूफान! बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 11:57 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी अपना कहर बरपा रही है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने रविवार को आंधी-तूफान और बारिश होने की आशंका जताई है। प्रदेश में दिन ब दिन पारा बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का घर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। 
PunjabKesari
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक-दो दिन में प्रदेश में बरसात हो सकती है और आज पूर्वी यूपी के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। इलाहाबाद और वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं कानपुर और झांसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static