चुनाव जीतने के कई मंत्र हो सकते हैं लेकिन बूथ जीतना सबसे बड़ा मंत्र: जेपी नड्डा

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 02:36 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचायत चुनाव एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जब कहीं वाद शब्द जुड़ता है चाहे वो परिवारवाद हो या जातिवाद हो तो वो लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक गौरव है को अपने नेतृत्व पर विश्वास करती है। उन्होंने बताया कि मोदी जी एक बात कहते हैं कि चुनाव जीतने के लिए कई मंत्र हो सकते हैं लेकिन एक मूलमंत्र है बूथ जीतना सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप चाहे बाई चांस आये हो,चाहे बाई डिफॉल्ट आये हो,लेकिन एक बात मैं सबको कहना चाहता हूं कि आप सही जगह आये हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमको अगर परिवर्तन लाना है तो आइडियोलॉजी के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमे यह  मौका दिया कि हम मोदी जी के साथ जुड़कर देश प्रदेश का उत्थान करें। सच्चाई हमेशा आगे बढ़ती है। भाजपा के कार्यकर्ता लालच के साथ नही जुड़ते है। उन्होंने बताया कि आज के समय कोई ऐसा बूथ नही है जो शासन की योजनाओं की जानकारी से बचा हो यह भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यूपी की राजधानी लखनऊ आएं हैं। जिसे लेकर कई राजनीतिक मामने निकाले जा रहे है।  राजनीतिक विशेषज्ञों का मामना है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचात चुनाव को लेकर भारतीया जनता पार्टी तैयारी में जुटी है। फिलहाल अब देखना है कि पार्टी क्या आगे की रणनीति तय करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static