मंदाकिनी नदी में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 01:43 PM (IST)

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में आज नहाने के दौरान मंदाकिनी नदी में डूबने के कारण दो सगे भाईयों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के राघव प्रयाग घाट के निकट मंदाकिनी नदी में नहाने के दौरान डूबने से आशीष तिवारी और प्रियांशु की मौत हो गई। दोनों सगे भाई उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के नौबस्ता के निवासी थे। उनके शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static