बॉयलर फटने से मलवे में दबकर दो मजदूरों की मौत, रेक्यू ऑपरेशन जारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 04:56 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर निकाल रही है। मिली जानकारी के अब तक दो शव को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है मलवे में अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद स्थित एक  फैक्ट्री का बताया जा रहा है। जहां अचानक बॉयलर फट गया। जिसे उसके चपेट में कई मजदूर आ गए। मामले की जानकारी स्थानी पुलिस को दी गई। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरु कर दो शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

Recommended News

static