अयोध्या: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2020 - 05:54 PM (IST)

अयोध्या: जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब जब दो किशोर नदी में नहाते समय अचानक डूब गए। डूवने की खबर मृतक का ही भाई गांव में जा कर दिया। घटना की जानकारी होते हुए गांव के लोग घटना स्थल पर  मौके पर पहुंच गये। देखते ही देखते घाट पर सैकडों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी हुई ,मौके पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो किशोरों के शव को बरामद कर लिया है।

बता दें कि इन मृत किशोरों की पहचान राम आयु सात वर्ष पुत्र विजयकुमार यादव एवं श्रवण कुमार आयु आठ वर्ष पुत्र पंचलाल यादव निवासी सोना देवी मार्ग, मौनी मांझा, कोतवाली अयोध्या के रुप में हुई। इस घटना मे बचने वाला किशोर मृत रामू का ही बड़ा भाई था जो कि दस वर्ष का है। इस दौरान सूचना पाकर भाजपा विधायक वेदप्रकाश गुप्त एवं सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन भी घटनास्थल पर पहुंच गये। मोहल्लेवासियों के दबाव एवं जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिवारी जनों को सौंप दिया। इसके बाद किशोरों के शवों को नदी के दूसरे छोर पर नावों से ले कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव वालें के मुताबिक बालूघाट पर सन्नाटे के  बीच आसपास के मोहल्लों के काफी बच्चे अलग-अलग समय में आते हैं और नहाने के बहाने नदी के पानी में देर तक उछलकूद करते हैं और तैरने की कोशिश करते हैं। बताया गया कि यह बच्चे भी यहां प्राय: आते थे जबकि बालूघाट स्नान का परंपरागत घाट नही है।

सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने घटना को दुर्भाग्पूर्ण बताते हुए शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि शोक संतृप्त परिवार बहुत निर्धन हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से उन्हें आर्थिक मदद दी जाए। इसके साथ ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रबंध भी किया जाए। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सम्बन्धित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static