खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा त्यागी समाज, त्यागी प्रकरण को लेकर दिख रहा गुस्सा
punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 04:16 PM (IST)

मुजफ्फरनगर (अमित कालीयान) : जिले की खतौली विधानसभा सीट पर इस समय उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल दोनों आमने-सामने हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल विरोध का ये स्वर त्यागी समाज से आ रहै है। शनिवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के नावला गांव में त्यागी समाज की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांव से त्यागी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस पंचायत में फैसला लिया गया कि इस उपचुनाव में त्यागी समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा। त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर बीजेपी से नाराज चल रहा है।
बीजेपी को सिर्फ हमारा वोट चाहिए
गांव में त्यागी समाज के पंचायत के बाद मांगेराम त्यागी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा में उपचुनाव चल रहा है। यहां के में नावला गांव में हम लोग आए है। यह गांव त्यागियों की राजधानी है। हम यहां पर आए लोगों को यह बताना चाहते है कि श्रीकांत त्यागी अनु त्यागी और उन 6 बच्चों के प्रकरण को लेकर 2 महीने पहले जो हमारा धरना चला है। उसमें इस सरकार के द्वारा हमारी अवहेलना की गई। हमारा मजाक उड़ाया गया। हमारे ऊपर पांच-पांच मुकदमे लगा दिए गए। यहां के जो कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान हैं। उन्होंने एक शब्द भी बोलने का काम नहीं किया। आज हम इन त्यागियों को समझाने आए हैं कि किन लोगों का बहिष्कार करना है। यहां के जितने भी नेता हैं उन्हे केवल हमारा वोट चाहिए।
नोटा दबाव लेकिन बीजेपी को वोट नहीं
मांगेराम त्यागी ने कहा कि इस बार के उपचुनाव में हम बीजेपी का बहिष्कार करने का काम करेंगे। सब लोगों का अपना विवेक है। चाहे नोटा को वोट दे देंगे लेकिन बीजेपी को वोट नहीं देंगे। इनका हम बहिष्कार करेंगे और इनको यहां घुसने नहीं देंगे। संजीव बालियान जी महेश शर्मा के कंधे पर हाथ रखकर बोलते हैं और बड़ी-बड़ी बात करते हैं। किसी को बाहुबली बताते हैं किसी को कुछ बताते हैं कभी अपने गिरेबान में भी झांक लो कि तुम्हारे परिवार की क्या स्थिति है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of October: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

Maharashtra: नांदेड़ के बाद अब छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में मौतें, 24 घंटे में 18 लोगों ने गवाई जान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

नोएडा में मुठभेड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार बदमाश किए गिरफ्तार, एक आरोपी घायल