Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने इलाहाबाद लोकसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, उज्जवल रेवती रमण सिंह को मिला टिकट

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 09:10 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ कर आए उज्जवल रमण सिंह को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा रविवार जारी पार्टी प्रत्याशियों की सूची में सिंह का नाम इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए शामिल किया गया है। उज्जवल रमण सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता हाल ही में ली थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही साफ हो गया था वह इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।

PunjabKesari

उज्जवल रमण सिंह सपा के वरिष्ठ नेता कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जवल रमण सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर रेवती रमण सिंह के बेटे हैं। वह मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और अखिलेश यादव सरकार में भी वह दर्जा प्राप्त मंत्री थे। इसके साथ ही उज्जवल रमण सिंह साल 2004 और 2017 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

रेवती रमण सिंह करछना विधानसभा सीट से 8 बार रह चुके हैं विधायक
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रेवती रमण सिंह करछना विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रह चुके हैं। वे इलाहाबाद लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी चुने गए थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। रेवती रमण ने 2004 लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता डॉ. नेता मुरली मनोहर जोशी को परास्त किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static