देवबंद के उलेमा बोले- मुसलमान न मनाएं जन्मदिन, कुरान, इस्लाम में इसका जिक्र नहीं

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 01:18 PM (IST)

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में देवबंद के उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने मुसलमानों के जन्मदिन मनाने को वाजिब करार नहीं दिया है। उनके मुताबिक कुरान, इस्लाम, शरीअत और हदीस में जन्मदिन मनाए जाने का जिक्र नहीं है। जन्मदिन मनाना ईसाई धर्म के लोगों का तौर-तरीका है। जिन्हें आजकल मुसलमान भी अपना रहे हैं, जो गलत है।

'जन्मदिन मनाने से मुसलमानों को परहेज करना चाहिए'
उन्होंने ने कहा कि मुसलमान भाई ईसाइयों के तौर-तरीके न अपनाएं। जन्मदिन मनाना खुराफात है। मैंने इस्लाम, शरीअत, कुरान और हदीस के बारे में पढ़ा है। कहीं पर भी कुरान या हदीस-ए-नबी में जन्मदिन मनाने के बारे में नहीं लिखा है। न ही जन्मदिन मनाने का जिक्र है। ईसाई लोग जन्मदिन मनाते हैं, जिनकी मुसलमान नकल कर रहे हैं। मुसलमानों को इससे बचना और परहेज करना चाहिए।''

कुछ मुसलमानों ने शरीअत के अंदर कर दी है नई चीज पैदा...
मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि अल्लाह के रसूल 'हजरत मोहम्मद साहब' ने पूरी जिंदगी जन्मदिन नहीं मनाया और न ही कहीं पर इसका जिक्र है। हजराते सहाबा ने भी जन्मदिन नहीं मनाया, लेकिन मुसलमानों ने पता नहीं किस हदीस में पढ़ लिया कि जन्मदिन मनाया जाए। पता नहीं मुसलमान क्याें जन्मदिन मना रहे हैं। शरीअत के अंदर नई चीज पैदा कर दी है कुछ मुसलमानों ने। जबकि शरीअत में जन्मदिन की कोई हैसियत नहीं है। मुसलमानों को अपनी शरीयत पर अटल रहना चाहिए।'' इतना ही नहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि तमाम उम्मत-ए-मुसलमा को चाहिए जो चीज शरीअत के अंदर नहीं है, उसको हरगिज न करें। गैरों का तौर-तरीका न अपनाएं।

3 दिन पहले शादी में डीजे बजाने का किया बहिष्कार 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा में मुस्लिम समाज के उलेमाओं का बड़ा फैसला लिया। उलेमाओं ने शादी में डीजे बजाने और आतिशबाजी करने वालों का बहिष्कार करने की बात कही है। उनका कहना है कि जो भी परिवार डीजे बजवाएगा और आतिशबाजी करेगा उसका बहिष्कार होगा। उस निकाह में कोई भी उलेमा शामिल भी नहीं होगा। 3 दिन पहले इस मामले में देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने भी बयान दिया। उन्होंने देश के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि, मुसलमानों को ऐसी शादियों से बचना चाहिए जिसमें इस्लाम और शरियत के खिलाफ काम होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static