Umesh Pal Murder: दुबई से वापस लौटा अशरफ का साला सद्दाम, बहन जैनब के साथ दिल्ली में मिली लोकेशन, जल्द होंगे दोनों गिरफ्तार!

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 09:23 AM (IST)

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित मामले में हत्या की साजिश रचने और अतीक अहमद के भाई अशरफ को जेल अधिकारियों के साथ मिलकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का आरोपी सद्दाम अब दुबई से लौट आया है। पुलिस उसकी कब से तलाश कर रही थी। उमेशपाल की हत्या होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था। वो अशरफ का साला है और पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा है। कुछ दिन पहले ही पुलिस को सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी है।

PunjabKesari

बता दें कि अतीक के भाई अशरफ का साला  सद्दाम  उमेश पाल की हत्या से पहले ही दुबई भाग गया था। पुलिस जब इस मामले में जांच कर रही थी तो खुलासा हुआ कि उमेश की हत्या का पूरा षड्यंत्र बरेली जेल में रचा गया था। जेल में हत्या की पूरी साजिश करने में सबसे बड़ी भूमिका सद्दाम की थी। दरअसल अशरफ के बरेली जेल जाने के बाद सद्दाम ने अपना ठिकाना बरेली जेल में बना लिया था। उसने जेल के कर्मचारियों के साथ मिलकर अशरफ को तमाम सुविधाएं मुहैया कराई थी। अब पुलिस को सूचना मिली है कि सद्दाम दुबई से वापस आ गया है और दिल्ली में है। पुलिस को यह भी शक है कि अशरफ की पत्नी जैनब भी उसके साथ है क्योंकि जैनब की भी लोकेशन दिल्ली के एक मॉल में मिली है।

PunjabKesari

उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस को सद्दाम की भूमिका का पता लगने के बाद पुलिस ने उस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया। इसी बीच सद्दाम में कई फोटो वायरल हुई जिससे पता चला कि वह दुबई भाग गया है। लेकिन कुछ दिन पहले पुलिस को सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिली तो तुरंत एक टीम भेज दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सद्दाम पिछले हफ्ते दुबई से दिल्ली आ गया है। उधर उसकी बहन जैनब की लोकेशन भी दिल्ली के एक मॉल में मिली थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सद्दाम और जैनब दिल्ली में साथ में ही हैं। अगर दोनों में से कोई एक मिलता है तो पुलिस को दूसरा आरोपी भी मिल जाएगा। प्रयागराज पुलिस के साथ ही बरेली पुलिस और एसटीएफ भी दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static