अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म के दोषी मामा को 10 वर्ष की सजा, 50,000 जुर्माना

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 06:22 PM (IST)

अमरोहा: बहनोई के भाई की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के नौ साल पुराने मामले में अदालत ने रिश्ते के मामा को 10 वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50,000 का जुर्माना भी लगाया है। इनमें से 30,000 रुपये पीड़ित किशोरी को देने होंगे। इस मामले में आरोपी को जमानत मिल गई थी, लेकिन एक साल पहले लव जिहाद के मामले में गजरौला पुलिस ने उसे जेल भेजा था।

PunjabKesari

किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। किसान के भाई की मौत के बाद उसका साला अपनी बहन के पास रहता था। बताया गया कि नौ साल पहले 28 दिसंबर को किसान की 15 वर्षीय बेटी पशु को चारा डालने गई थी। इस बीच किसान के मृतक भाई का साला किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। परिवार के लोगों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पता चला कि किसान के मृतक भाई का साला नईम उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। बाद किसान ने आरोपी नईम के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच जनवरी 2015 को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया था।

PunjabKesari

पीड़िता ने आरोपी पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने बयान में आरोपी नईम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने विवेचना में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की थी। मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम डॉ. कपिला राघव की कोर्ट में चल रहा था। जून 2022 में गजरौला थाना पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static