उन्नाव गैंगरेप को लेकर CM योगी पर जमकर बरसे आप नेता,कहा- नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 10:12 AM (IST)

लखनऊ: उन्नाव के दुष्कर्म आरोपी भाजपा विधायक व योगी सरकार में प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जमकर प्रहार किया और उन्नाव घटना की कड़ी निंदा की। 

संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल है। सत्ता पक्ष के विधायक की संलिप्तता अपराध और अपराधियों के साथ पाई जाती है और हद तो तब हो जाती है जब प्रदेश का मुखिया जनता की सुरक्षा के बजाए आरोपियों के साथ खड़ा पाया जाता है। जनता को कैसे मिलेगा न्याय। 

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार की रोज सैंकड़ों वारदातें हो रही है पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से उन्हें रोक पाने में असमर्थ है और जब कोई पीड़ित न्याय की गुहार करते हुए लड़ाई लड़ता है तो उसकी आवाज को दबाने के लिए सत्ता पक्ष हर हथकंडा अपनाता है, क्या यही है रामराज्य।

प्रदेश में चारों तरफ चल रहा है जंगलराज
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी, सरकार को चलाने में फेल साबित हो चुके हैं। नैतिकता के आधार पर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज चल रहा है। सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री और  सांसद अधिकारियों को गाली-गलौज और मारपीट कर सही तरीके से काम नहीं करने दे रहें है। जिसकी वजह से प्रदेश का प्रशासन पंगु बन चुका है। किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी और आम आदमी सरकार की अनीतियों से परेशान है। उन्नाव मामलें मे उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है जिससे जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static