यूपी में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, ड्यूटी से लौट रही महिला दारोगा से छेड़छाड़

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 04:46 PM (IST)

मथुराः पुलिस के नाम से चोर डकैत तो वैसे हीं थरथराने लगते हैं...ये आज का नहीं वरन पुराना शब्द हो चला है। दरअसल अपराध का विस्तृत होता क्षेत्र बदमाशों व शोहदों में इतना साहस भर दे रहा है कि अब उन्हें पुलिस का जरा सा भी भय नहीं रह गया है। वहीं आश्चर्यजनक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के मथुरा से जहां बाइक सवार युवकों ने महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि महिला दरोगा ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। बाइक सवार तीन युवकों ने महिला दारोगा को बनाया निशाना और कमेंट कसने लगे। बड़ी बात यह है कि महिला दरोगा वर्दी में थी इसके बाद भी मनचलों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं इस छेड़छाड़ की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के तहत एक आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दो फरार होने में सफल रहे। पुलिस दोनों फरार युवकों की तेजी से तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Related News

static