UP: 28 वर्षीय महिला को अकेला देख व्यक्ति की डोली नीयत, घर में घुसकर जबरन किया रेप

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 03:25 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिला में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया। थाना प्रभारी श्यामबीर सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजबीर ने महिला के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजबीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), धारा 452 (नुकसान पहुंचाने, हमला करने या गलत इरादे से घर में जबरन घुसने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि शामली जिला के एक गांव में शुक्रवार को एक अन्य मामले में छह साल के बच्चे से कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। झिंझाना थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार 14 साल का एक लड़का पीड़ित को कथित रूप से पास के एक खेत में ले गया और वहां उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static