यूपी निकाय चुनावः कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष देंगे तैयारियों को धार

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 12:42 PM (IST)

लखनऊ: प्रदेश में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अब निकाय चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने में जुटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में बैठकें तय की गई हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिव रावत ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे निकाय चुनाव व संगठन को मजबूत बनाने के लिए 13 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक करेंगे। इसके बाद कैंट क्षेत्र में भी बैठक का आयोजन होगा। 15 नवंबर को सीतापुर की सिधौली, महमूदाबाद,बिसवां व लहरपुर में बैठकें होंगी। इसी तरह, 16 नवम्बर को लखीमपुर के धौरहरा, निघासन व पलिया में शहर, ब्लाक व वार्ड स्तर के पदाधिकारियों की बैठकें होंगी।कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय 13 नवम्बर को ही वाराणसी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव के आवास पर जिला व महानगर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

संगठन के बल पर होगा बेहतर प्रदर्शन: खाबरी
मऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस संगठन के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। वह शनिवार को मऊ में निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। खाबरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। कार्यकर्ताओं के बल पर नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static