UP: सांसद सुब्रत पाठक पर विवादित टिप्पणी के आरोपी सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 11:46 AM (IST)

कन्नौज: कन्नौज जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रत पाठक पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि मंगलवार दो अप्रैल को सपा के नसरापुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल थे। 

इस दौरान सपा कार्यकर्ता मनोज दीक्षित ने अपने भाषण में कन्नौज से सपा के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि दीक्षित ने अपने भाषण में एक जातीय समुदाय द्वारा वोट नहीं दिए जाने की बात भी कही गई थी। उनके अनुसार, दीक्षित की यह बयानबाजी आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आती है। सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम की वीडियोग्राफी सर्विलांस टीम द्वारा की जा रही थी। 

वीडियो सर्विलांस टीम की ओर से कन्नौज नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार राज ने उप जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। उप जिलाधिकारी के आदेश पर कन्नौज कोतवाली में मंगलवार रात दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static