UP Crime: बदायूं में मक्के के खेत में 8 वर्षीय बालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 03:45 AM (IST)

UP Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (budaun) जिले के उझानी थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे स्थित एक खेत में आठ वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार उझानी कस्बा निवासी सरबत मियाँ का आठ वर्षीय पुत्र आईल (आठ) शुक्रवार देर शाम बारात देखने निकला था और जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाके में तलाश के साथ ही कस्बे में रिक्शे पर मुनादी भी करवायी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पिता बच्चे की फोटो लेकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने घर से निकला, इसी बीच सहसवान मार्ग पर राजमार्ग के किनारे एक खेत में जब मजदूर मक्का की फसल काटने गए तो उन्हें वहां एक बालक का शव मिला, उसके कपड़े पास में पड़े थे।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और बालक के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डाक्‍टर ओपी सिंह ने निरीक्षण किया। सिंह ने बताया कि एक आठ वर्षीय बालक बारात देखने को घर से निकला था किंतु रात को घर नहीं पहुंचा। आज सुबह मक्का के खेत में उसका शव मिला है। बालक के कपड़े भी उसके शव के समीप ही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static