UP Crime News:12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की गई जान...3 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 06:00 PM (IST)

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इलाज के दौरान गई लड़की की जान
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी मोनू साहनी लड़की को जानता था और वहीं लड़की को अपने साथ ले गया था व उसके साथ 2 अन्य आरोपी भी अपराध में शामिल हो गए। बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा से जुड़े लोगों पर लगे आरोपियों को बचाने के आरोप
एसपी ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस बीच, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग बचा रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया,‘‘बस्ती में बलात्कारी के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गई है।'' यादव ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें स्थानीय लोग इस घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Recommended News

पितृ पक्ष में इस दिन मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यूपी के देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

किशोरी का शव कब्र से निकाल कराया पोस्टमार्टमः भाई ने बहन के प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप