UP Dipty CM: सपा राज में था गुंडों का वर्चस्व, पाठक बोले- आज माफिया एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहे हैं

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 02:00 AM (IST)

अमेठी, UP Dipty CM: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री (Dipty CM) ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि 2017 से पहले पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सरकार (Government) के कार्यकाल में गुंडो माफियाओं का बोलबाला था जो मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में या तो भूमिगत हो गये है,या प्रदेश छोड़ गये है। कुछ ऐसे भी है जो एनकाउंटर में मारे जाने के डर से सरेंडर कर रहे हैं।
PunjabKesari
अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित है
पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि सपा सरकार में एक नारा था ‘जो प्लाट खाली है वह प्लाट हमारा है।’ मगर अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया है। गुंडा माफिया भ्रष्टाचारी बिल में घुस गए है या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए है। माफिया एनकाउंटर के डर से सरेंडर कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल ने हर क्षेत्र में गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। पहले गरीबों का सपना हुआ करता था। आज वह गरीबों के द्वार पर मोदी सरकार ने उपलब्ध कराया है।
PunjabKesari
अब किसान सम्मान निधि सीधे खाते में जा रही है
उज्जवला योजना के अंतर्गत सभी गरीबों को गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया है। जो शौचालय पहले गरीबों का कभी सपना हुआ करता था। सभी गरीबों को शौचालय एवं आवास देने का भी काम किया है। आज जनमानस में मोदी सरकार एवं योगी सरकार को लेकर एक विश्वास कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों 2019 से भी बड़ी जीत 2024 में हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static