UP Flood: बहराइच पहुंचा नेपाल का पानी, सरयू-घाघरा नदी उफनाई, दर्जनों गांव के लोग कर रहे त्राहिमाम
punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 01:33 PM (IST)

UP Flood, (महेश गुप्ता): बहराइच में सरयू घाघरा के पास बसे गाँवों में नेपाल का पानी आने से दर्जनों गांव डूबने के कगार पर है। बात करें नानपारा तहसील के बंजरिया पतरहिया सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। आलम यह है कि घरों में पानी भरा गया है। गाँव के लोग बाढ़ के पानी से निकलने के लिए कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
वहीं लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कंधों पर साइकिल व जरूरी समान लेकर बाढ़ के पानी से निकलते नजर आ रहे है। बाढ़ के पानी से निकल रहे लोगों ने प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने गांव से सुरक्षित निकलने के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं कराई है।
बाढ़ से पूर्व जिलाधिकारी के तैयारियों के दावे हुए फेल, नहीं नजर आई मुसीबत में नाव
बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि प्रशासन व ग्राम प्रधान ने बाढ़ से सुरक्षित निकलने की कोई व्यवस्था नहीं की। सभी लोग अपने हिसाब से अपनी जान को हाथ में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए मजबूर हैं। जैसे-जैसे रात बढ़ रही है परेशानियां बढ़ा रही है क्योंकि अंधेरे में पानी किस तरीके से तबाही मचाएगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
क्योंकि अब सिर्फ गंगा मैया ईश्वर का ही सहारा है कि हम लोगों के प्राण बच सके। क्योंकि जिस तरीके से नदी सुबह से अब तक तूफान पर है नहीं लगता है कि अब हम लोगों के घर तथा गांव सुरक्षित रहेगा।