ललितपुर में गैंगरेप: 4 लड़कों ने मिलकर किशोरी से किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 04:07 PM (IST)

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के थाना जखलौन अंतर्गत एक गांव से एक खबर सामने आयी हैं, जिसमें किशोरी के साथ गांव के ही 4 लड़कों ने पिछले 30 सितंबर को रेप किया। जिससे लड़की की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 30 सितंबर की शाम जब वह खेत पर उड़द की थ्रेसिंग के लिए गए हुए थे, तभी गांव के ही चार युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिससे पीड़िता सदमें में चली गयीं हैं। उसका इलाज ललितपुर के जिला अस्पताल में हो रहा है। वहीं चिकित्सकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

PunjabKesari

3 माह पूर्व भी पीड़िता के साथ हो चुका है दुष्कर्म 
पीड़िता के मां-बाप ने बताया कि 3 महीनें पहले भी लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हो चुकी  हैं, गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था , उस वक्त लड़की की चाची ने युवक का साथ दिया था, उस घटना के बाद लड़की सदमे में चली गयी थी, तब से लगातार किशोरी की हालत खराब बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि पीड़िता का इलाज झांसी, ललितपुर और ग्वालियर में करा चुके है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के साथ हुई इस घटना के वजह से लड़की इस कदर सदमें में चली गई हैं, की वो ठीक ढंग से किसी से बात भी नहीं कर पा रही हैं। वहीं लड़की की हालत गंभीर बनी हुई हैं। 

PunjabKesari
चाची सहीत 2 लड़कों पर FIR दर्ज 
बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने इस वारदात में जिस महिला का नाम लिया है, वो रिश्तें में पीड़िता की चाची लगती है, और दोनों वारदातों में उसकी भूमिका रही हैं, पुलिस ने एक महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामलें में अभी कुछ नहीं बोल रही हैं, लेकिन उसने महिला समेत 2 लोगों पर FIR दर्ज कर लिया हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को बचा रही हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static