यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह के कार का एक्सीडेंट, हादसे बाल-बाल बचे बेटे यशवंत सिंह

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 12:09 PM (IST)

बरेली: यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत सिंह का बीती रात रामपुर रोड़ पर भयंकर एक्सीडेंट हो गया। गनीमत इस बात की रही कि यशवंत घटना में आंशिक रूप से घायल हो गए। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे एवं मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह अपने मित्र सुधीश पाण्डेय के साथ नोएडा से अपनी कार से आ रहे थे जैसी ही उनकी कार परसाखेड़ा जीरो पॉइंट से आगे बड़ी तभी उनकी कार बजरी में फिसल गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
PunjabKesari
राहगीरों को जैसे ही घटना का पता चला तो मदद करके लोगों ने दोनों  को कार से निकाला इसके बाद मिनी बाईपास पर रहने वाले मित्र सर्वेश ठाकुर को घटना की सूचना दी, सर्वेश  सूचना पाकर अपने मित्रों के साथ पहुंचे और दोनों को साथ लेकर शहर ले आएं । वही यशवंत सिंह के मित्रों ने व्यापारी नेता सुधीश पांडेय के सकुशल होने पर बाबा भोलेनाथ को धन्यवाद दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static