UP: हृदय नारायण दीक्षित ने ईद-उल-फितर पर प्रदेश वासियों को दी मुबारकबाद

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 06:47 PM (IST)

लखनऊ: लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा. अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने ईद-उल-फितर के पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

बता दें कि विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को सन्देश देते हुए कहा है कि ईद का त्यौहार बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है। इस त्यौहार पर सभी समुदायों के लोग बहुत खुश होते हैं। ईद-उल-फितर का त्यौहार दया, परोपकार, उदारता,  भाई-चारा और मानवीय भावनाओं से युक्त होता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हमें आपसी मेल मिलाप एवं सामूहिक कार्यक्रमों से पृथक रहकर समाज में आपसी सौहार्द कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Related News

static