CM Yogi ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी, कहा- ओडिशा निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 11:18 AM (IST)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस 'उत्कल दिवस' की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई।''
उन्होंने कहा, ''महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है। जय जगन्नाथ।'' वर्ष 1936 में आज ही के दिन ओडिशा तत्कालीन बिहार, बंगाल और मद्रास के कुछ हिस्सों को अलग करके भाषा के आधार पर एक अलग प्रांत बनाया गया था।
यह भी पढ़ें : काठमांडू जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, वजह कर देगी हैरान, इस हाल में सभी यात्री...
लखनऊ : नेपाल में खराब मौसम के कारण दुबई से काठमांडू जाने वाले विमान को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एफजेड 1595 लखनऊ में लगभग एक घंटे तक रुकी और फिर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई ... पढ़ें पूरी खबर...

