यूपीः बढ़ती जा रही बाढ़ की समस्या, 16 जिलों के 792 गांव प्रभावित

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 01:40 PM (IST)

लखनऊः  उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन अब भी राज्य के 16 जिलों के 792 गांव प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और 16 जिलों के 792 गांव बाढ़ प्रभावित है। इनमें से 437 गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गए हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों में आंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, शाहजहांपुर और सीतापुर शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया कला (लखीमपुरखीरी) में शारदा नदी, जबकि (अयोध्या) तथा तुर्तीपार (बलिया) और एल्गिनब्रिज बाराबंकी में सरयू (घाघरा) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को यहां लोकभवन में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तटबंध की निरन्तर गश्त सुनिश्चित करें ताकि बांधों में कटान की स्थिति की सतत निगरानी हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ से कृषि फसलों को हुई क्षति का तत्काल सर्वे कर उन्हें कृषि निवेश अनुदान दिया जाए। बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए राजभर ने बताया, ‘‘फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित हैं। कहीं भी चिंताजनक स्थिति नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static