UP Legislature Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ यूपी विधानमंडल बजट सत्र का आगाज, हंगामे के आसार

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 11:18 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण हो रहा है। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन सदन के वर्तमान व पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। सता और विपक्ष ने बजट सत्र को लेकर कमर कस ली है। विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

कब होगा बजट पेश 
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण (धन्यवाद प्रस्ताव) पर चर्चा होगी। बयान में कहा गया है कि उसके बाद 13 फरवरी तक सदन की कार्यवाही नियमित तौर पर चलेगी। शनिवार व रविवार को सदन की बैठक स्थगित रहेगी। सोमवार 16 फरवरी से सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी। सदन की कार्यवाही 20 फरवरी तक प्रस्तावित है। 

इन प्रावधानों पर रहेगा विशेष फोकस   
माना जा रहा है कि इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधानों पर विशेष फोकस रहेगा। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर भी विचार किया जाएगा, वहीं विपक्ष द्वारा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति भी देखने को मिल सकती है। सपा विधायक सदन में SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

PunjabKesari 

विपक्ष ने किया जमकर प्रदर्शन  
सपा विधायक जाहिद बेग एसआईआर व फार्म-7 के मुद्दे को लेकर विधानसभा पहुंचे। वह नारे लिखी तख्ती लेकर विधानसभा में नारेबाजी करते दिखे। वहीं, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static