UP MLC Election 2023: लोकसभा चुनाव से पहले MLC चुनाव में BJP की बड़ी जीत, सपा का नहीं खुला खाता

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 11:37 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए यूपी शिक्षक-स्नातक एमएलसी की पांचों सीटों के नतीजे आ गए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक व कानपुर खंड शिक्षक सीट पर एक बार फ‍िर भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया है। इन सीटों पर भाजपा की सपा से टक्‍कर थी। सभी सीटों पर सपा प्रत्‍याश‍ियों को करारी हार म‍िली है। स्नातक व शिक्षक एमएलसी की 22 घंटे तक चली मतगणना में शुक्रवार सुबह परिणाम आए तो भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
PunjabKesari
इस पर अधिकारियों के मुताबिक राजबहादुर सिंह चंदेल को 5229 मत प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक टेबुलेशन तैयार हो रहा है मतों की संख्या कुछ कम ज्यादा हो सकती है। वहीं, स्नातक एमएलसी के लिए सुबह करीब 6 बजे की गिनती समाप्त हो गई। भाजपा के अरुण पाठक को 53285 मत मिले। डॉ. कमलेश यादव को आठ हजार वोट मिले थे। कोटे के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलने के कारण उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। बता दें जिला प्रशासन ने अभी तक हार जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
PunjabKesari
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने हैट्रिक लगाई है। आठ राउंड तक चली मतगणना में देवेंद्र ने प्रथम वरीयता के मतों में ही जीत के लिए निर्धारित मतों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा के करुणा कांत मौर्य को 17 हजार 455 मतों से शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ देवेंद्र चौथी बार एमएलसी बने हैं। उन्हें कुल वैध मतों का 51.11 प्रतिशत वोट मिला है जबकि जीत के लिए 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट की जरूरत थी। उन्हें कुल 51 हजार 699 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 34 हजार 244 वोट मिले। आठ हजार 65 वोट अवैध घोषित किए गए। जीत दर्ज करने के बाद देवेंद्र ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया।
PunjabKesari
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक विधायक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी ने माध्यमिक शिक्षक संघ के सुरेश त्रिपाठी को 1,403 मतों से हराया। उन्हें 10,205 मत मिले, सुरेश त्रिपाठी को 8,802 वोट प्राप्त हुए। मतगणना सुबह 8 बजे तक चली। द्वितीय वरीयता की गिनती के बाद सबसे अधिक मत प्राप्त करने पर भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया।
PunjabKesari
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निवार्चन में भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने 51257 मतों के साथ जीत की हैट्र‍िक लगाई है। बता दें क‍ि डा. जयपाल सिंह ने गुरुवार रात दो बजे तक निर्णायक बढ़त प्राप्त कर ली थी। पांच चरणों की प्रथम वरीयता मतगणना में वह सपा के शिव प्रताप सिंह यादव से 36,323 मतों से आगे थे। भाजपा को 49, 018 जबकि सपा को 12, 695 मत मिले थे। भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त को प्रथम वरीयता के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिल चुके थे। इस बार स्नातक निर्वाचन में 1.78 लाख मतदाता थे, इनमें 53 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static