UP News: अलग राज्य की मांग पर संगीत सोम बोले, ''मिनी पाकिस्तान'' बन जाएगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश
punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 06:51 PM (IST)

मेरठ: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग पर पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश 'मिनी पाकिस्तान' बन जाएगा। सोम ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की पैरवी की है, मगर यह भविष्य को देखते हुए सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश 'मिनी पाकिस्तान' बन जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दिल्ली राज्य में शामिल करना चाहिए। सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग राज्य बनने पर विशेष वर्ग की बढ़ती आबादी के कारण उस प्रदेश में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे, इसलिए बेहतर होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दिल्ली राज्य में जोड़ने की पहल की जानी चाहिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रविवार को मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन में कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाना चाहिए और मेरठ को इस नए राज्य की राजधानी बनाया जाना चाहिये।
ये भी पढ़ें:-प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव; मचा हड़कंप
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जिले के रजपुरा थाना इलाके के गांव के जंगल में एक युवक और युवती का पेड़ पर फंदे पर लटका शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।