UP पंचायत चुनावः समोसा, जलेबी और पनीर के बाद वोटर्स को लुभाने को प्रत्याशी ने बांटे हैंडपंप, 4 पर दर्ज हुआ केस

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 04:18 PM (IST)

इटावाः उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के जतन करते है। कभी जलेबी, समोसा तो कभी कभी पनीर का लालच दिया जाता है। ये लालच केवल खान-पान तक सीमित नहीं है। बल्कि जरूरत की चीजों पर भी  इटावा जनपद में एक प्रधान प्रत्याशी के द्वारा हैंडपम्प बांटे जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने छापामार हैंडपम्प,पाइप से भरे लोडर को बरामद कर लिया जबकि 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकरत किया गया।

बता दें कि मामला बलरई थाना इलाके के धरखना गाँव का है। जहां उम्मीदवार ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ग्रामीणों को हैंडपम्प लगाने का लालच दे कर एक लोडर में हैंडपम्प का सामान भेज रहे थे।लोडर में चालक के अलावा वह मतदाता भी थे जिनके यहाँ हैंडपम्प लगना था।लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते हैंडपम्प के सामान से भरे लोडर को पुलिस ने पकड़ लिया ।पुलिस की पुछताझ में चालक ने पूरी बात कबूल दी।पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी आशीष यादव लोडर चालक व दो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।हालांकि प्रधान प्रत्याशी आशीष यादव अभी फरार है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static