अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- वाराणसी में सर्व सेवा संघ भवन पर बुलडोजर चलवाना भाजपा सरकार की हार
punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 01:12 PM (IST)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वाराणसी के ‘‘सर्व सेवा संघ भवन पर बुलडोजर चलवाना भाजपा की हार'' है।
महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे और जयप्रकाश जी की वैचारिक विरासत के प्रतीक वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के भवन पर भाजपा सरकार बुलडोज़र चलवाकर जिसे अपनी जीत समझ रही है दरअसल वो उसकी हार है क्योंकि जिनके विचार देश की हवा में बुनियादी रूप से घुले-मिले हैं उनकी नींव कोई क्या हिलाएगा। pic.twitter.com/C7M9Trw6dJ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 13, 2023
सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे और जयप्रकाश जी की वैचारिक विरासत के प्रतीक वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ' भवन पर भाजपा सरकार बुलडोजर चलवाकर जिसे अपनी जीत समझ रही है, दरअसल वह उसकी हार है क्योंकि जिनके विचार देश की हवा में बुनियादी रूप से घुले-मिले हैं, उनकी नींव कोई क्या हिलाएगा।''
ये भी पढ़ें...
- लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी को कार में तड़पा-तड़पा कर मार डाला, फिर बच्चों ने ऐसे बचाई जान
- सावधान! क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Apple कंपनी का फोन, तेज आवाज के साथ हुआ धमाका... मोबाइल के उड़े परखच्चे
यादव ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें बुलडोजर चलते दिख रहा है। गौरतलब है कि महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत कहे जाने वाले राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन पर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया था।