UP में नेताओं की पहली पसंद बनती जा रही है सपा, BJP-BSP और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 11:27 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बीच सूबे की सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे हैं तो नेता अपने सियासी भविष्य के लिए सुरक्षित ठिकाने तलाशने में जुट गए हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सत्तासीन है, लेकिन दल बदल करने वाले नेताओं का राजनीतिक ठिकाना और पहली पसंद सपा बनती जा रही है। इसी बीच गुरूवार को भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि जनसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपक कुमार अग्रवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और सभी ने वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बसपा से राम निवास उपाध्याय और भाजपा से कांतिप्रभा, राम दयाल तथा त्रिभुवन गुप्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

बताया जाता है कि अग्रवाल कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी सहयोगी हुआ करते थे। दीपक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि योगी के शासन में उत्तर प्रदेश की हालत बहुत खराब हो गई है और समाज में धार्मिक विभाजन की खाई और चौड़ी हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static