UP Weather: यूपी में बढ़ने वाली है ठंड, इन जिलों में पड़ा घना कोहरा...लोगों को पहननी पड़ी स्वेटर
punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 12:22 PM (IST)
UP Weather: प्रदेश में गर्मी का अस्तीत्व खत्म हो रहा है और ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। दिन में भले ही चमचमाती धूप निकल रही है। लेकिन शाम होते ही धुंध दिखाई देने लगता है और रात में ठंड का एहसास होता है।
यूपी के मुरादाबाद में बुधवार सुबह सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ गया। लखनऊ सहित कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले के सभी वाहन चालकों को धुंध की वजह से दिक्कतों को सामना करना पड़ा। सुबह की सैर पर निकले लोगों को जैकेट और स्वेटर पहना पड़ा। वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में सफर किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इस सीजन का पहला बड़ा संकेत है कि सर्दी ने अब दस्तक दे दी है।
राजधानी में भी ठंड का असर | UP Weather
- दिन का अधिकतम तापमान: 31.3 डिग्री सेल्सियस
- रात का न्यूनतम तापमान: 16.6 डिग्री सेल्सियस
- रात का तापमान गिरावट: 3.5 डिग्री की कमी दर्ज
- मौसम की स्थिति: दिन में धूप रही, लेकिन सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी
- समग्र प्रभाव: तापमान में अंतर बढ़ने से हल्की सर्दी का एहसास तेज हो रहा है
तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम के तापमान में गिरावट होने वाली है। दरअसल, पछुवा हवा चलने की वजह से अगले कुछ दिनों पारा नीचे जा सकता है।

