UP Weather: यूपी में होने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी...जानें अपडेट
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 12:49 PM (IST)
UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी का अस्तित्व खत्म हो रहा है और धीरे-धीरे ठंडक दस्तक दे रही है। (UP Weather ) प्रदेश के कई जिले में घने कोहरे भी गिर रहे हैं और सुबह शाम ठंड का भरपूर एससास हो रहा है, लेकिन दोपहर में हल्की धूप की गर्मी भी लग रही है।
वहीं, मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिन तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा। तत्काल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यदि पछुआ हवाएं इसी गति से चलती रहीं। तो आने वाले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। रविवार को बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, आगरा और सोनभद्र सहित कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पछुआ हवा से ठंड का एहसास | UP Weather
पश्चिमोत्तर हवाओं ने रातों को पहले से ज्यादा ठंडा बना दिया है। जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा कई स्थानों पर दृश्यता कम करता दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, तराई और पूर्वांचल क्षेत्र में सुबह का कोहरा और गाढ़ा हो सकता है। हालांकि दिन में धूप की मौजूदगी बनी रहने की उम्मीद है।
इन जिलों में सुबह शाम रहेगा अधिक कोहरा | UP Weather
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर , बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर सहित आसपास के जिलों में सुबह शाम कोहरा अधिक पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर दृश्यता काफी कम हो सकती है।

