UP में अगले 72 घंटे भारी: आसमान से बरसेगी आफत या मिलेगी राहत? 50 की रफ्तार से आ रही है बड़ी तबाही!

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 07:02 AM (IST)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार शाम को नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी ने आने वाले बदलाव का संकेत दे दिया था। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 19 मार्च से अगले 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय अफगानिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बना हुआ है। इसी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी और अगले 48 घंटों में इसका असर पूर्वी यूपी तक फैल जाएगा।

इन जिलों में जारी हुई चेतावनी
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा। वहीं अन्य जिले जैसे बरेली, पीलीभीत, रामपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर और बांदा। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात (बिजली गिरना) की भी चेतावनी दी गई है।

तापमान में आएगी भारी गिरावट
BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के कारण अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है। रात के तापमान में भी कमी आएगी, जिससे लोगों को समय से पहले शुरू हुई गर्मी से काफी सुकून मिलेगा।

20 मार्च को ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 मार्च को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश होगी, वहीं तराई वाले क्षेत्रों में ओले (Hailstorm) गिरने की भी संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static