UP Weather Update: आज मौसम देगा राहत, 27 से फिर बरसेंगे बादल; तेज हवाओं के साथ बदलेगा यूपी का मिजाज

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2026 - 09:43 AM (IST)

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है तो कहीं हल्की बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के लोग मौसम के इस बदले हुए तेवरों का सामना कर रहे हैं। हालांकि 25 जनवरी को यूपी के लोगों को मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। 27 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा और कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

26 जनवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से अगले दिन यानी 27 जनवरी से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया है कि 25 और 26 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे इन दो दिनों के लिए आंधी या बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है

27 जनवरी से 40 से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज हवाएं
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जनवरी से प्रदेश के दोनों संभागों (पूर्वी और पश्चिमी यूपी) के 40 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में 25 जनवरी को मौसम रहेगा साफ
रविवार (25 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इन इलाकों में धूप खिली रहेगी और ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम सामान्य रहने वाले जिले:
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, अयोध्या, बस्ती, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, मेरठ, हापुड़, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर, कन्नौज, इटावा, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, अमेठी और रायबरेली।

इन जिलों में
- अधिकतम तापमान: करीब 28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ और नोएडा में दो दिन बाद बदलेगा मौसम
लखनऊ का मौसम
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और धूप भी निकलेगी।
न्यूनतम तापमान: लगभग 9 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: लगभग 23 डिग्री सेल्सियस
हालांकि दो दिन बाद लखनऊ में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

नोएडा का हाल
दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
न्यूनतम तापमान: करीब 9 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: करीब 21 डिग्री सेल्सियस
यहां भी दो दिन बाद मौसम बदलेगा, आसमान में काले बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह स्थिति करीब दो दिनों तक बनी रह सकती है।

अचानक बढ़ेगा तापमान
बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में अचानक तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static