सहारनपुर में यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर हंगामा, पुलिस चौकी पर मुसलमानों ने किया पथराव ?

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 08:27 PM (IST)

सहारनपुर: डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के मुस्लिम समाज के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के बाद सहार​नपुर में नाराज मुसलमानों ने पुलिस चौकी पर पत्थरबाजी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर से सटे गांव शेखपुरा में महंत की टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में गांव एकत्र हुए। उन्होंने महामंडलेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। बात बढ़ने लगी तो भीड़ शेखपुरा रेलवे फाटक के पास धरना देकर बवाल काटा।

PunjabKesari

पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद 70 से 80 लोग शेखपुरा चौकी की तरफ जाने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की और लाठियां भी फटकारीं। इससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कई घायल हुए। पता लगते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार की दोपहर को हुई। महामंडलेश्वर के बयान के खिलाफ आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग शेखपुरा कदीम में एकत्र हुए। उन्होंने महामंडलेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि नरसिंहानंद ने पिछली 29 सितंबर को गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। नरसिंहानंद की टिप्पणी के विरोध में लोगों ने शुक्रवार रात डासना मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर डासना पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भानु की शिकायत पर वेव सिटी थाने में 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनमें से छह को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static