Republic Day: फिर विवादों में घिरा AMU, VC के तिरंगा फहराने के बाद छात्रों ने लगाए ‘अल्लाह हू अकबर' के नारे

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 08:51 PM (IST)

अलीगढ़, Republic Day: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्रों का विवादों से गहरा नाता है। अपने विवादित बयान (Disputed Statement) और विवादों को लेकर वह हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। एक बार फिर छात्र (Student) विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) के अवसर पर एक तरफ एएमयू के वाइस चांसलर (AMU Vice Chancellor) तारिक मनसूर (Tariq Mansoor) यूनिवर्सिटी (University) में झंडा रोहण (Flag Raising) कर सभी लोगों को बधाई देते हुए देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ की। वहीं दूसरी तरफ छात्रों ने वाइस चांसलर की मौजूदगी में अल्लाह हू अकबर के जमकर नारे लगाए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक छात्र जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
PunjabKesari
AMU में 'अल्लाह हू अकबर के नारे' से विवाद
बता दें कि देश में हर ओर गणतंत्र दिवस की धूम है, और वही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र विवादित नारे लगाकर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एएमयू के पूर्व छात्र डॉक्टर निशित शर्मा ने वायरल वीडियो पर जानकारी देते हुए बताया है कि अभी अभी एक वीडियो प्राप्त हुआ है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर वाइस चांसलर की मौजूदगी में 74 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, कार्यक्रम में छात्रों के समूह द्वारा तकदीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए हैं।
PunjabKesari
कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि यह एक जंग का नारा है, धार्मिक नारा है, यह नारा इनकी गंदी सोच को दर्शाता है। इस तरीके के नारे लगवा कर क्या संदेश देना चाह रहे हैं। एक ओर पूरा देश भारत के संविधान को नमन कर रहा है, ऐसे में इस तरीके के नारे लगाकर भारत में विभिन्न पैदा करना चाह रहे हैं। यह नारे अलगाववादी सोच को दर्शा रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन से मैं मांग करता हूं कि एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जो- जो लोग वहां उपस्थित थे सब की जांच होनी चाहिए कि यह नारे किस प्रकार से लगाए गए हैं, क्योंकि इसके पीछे कौन सी सोच काम कर रही है और यह एक देश विरोधी है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static