रोशनी से सराबोर विक्टोरिया हॉल अब बनेगा इटावा की विशेष पहचान

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 05:29 PM (IST)

इटावाः यमुनानदी के तट पर बसे उत्तर प्रदेश के इटावा शहर की पहचान ऐतिहासिक विक्टोरिया हॉल को गणतंत्र दिवस की शाम तिरंगी रोशनी से जगमगा दिया गया। हर शाम यह ऐतिहासिक धरोहर इसी तरह से इटावा वासियो के साथ साथ अन्य लोगों को आंनद का अनूभूति प्रदान करता रहेगा। इटावा की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सिद्वार्थ ने इटावा महोत्सव कमेटी के सहयोग से इस ऐतिहासिक इमारत का रखरखाव करने का अहम फैसला लिया है।

देश की गुलामी के दौरान अंग्रेजों द्वारा बनबाई गई इमारत विक्टोरिया हॉल लंबे समय से उपेक्षित था। गणतंत्र दिवस की संध्या पर तिरंगे के रंग में सराबोर किया गया है। उपजिलाधिकारी सिद्वार्थ ने बताया कि विक्टोरिया हॉल तिरंगी रोशनी में शान से देश की आजादी का एहसास कराती प्रतीत हो रही है। कभी यह ऐतिहासिक इमारत उपेक्षित पड़ा था। इस अहम इमारत की बदहाली को देख कर इसके जीर्णोंद्धार का बीड़ा उठाया गया।  उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने इस ऐतिहासिक धरोहर को सजाने सवारने के निर्देश दिए। नुमाइश कमेटी के सहयोग से नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के प्रयास से कुछ ही समय मे निखर कर खिलखिलाती यह इमारत दिखने लगी।

जिलाधिकारी ने विशेष रुचि लेकर इस इमारत का जीर्णोंद्धार कराया। अब यह इमारत प्रत्येक शाम तिरंगी रोशनी से जगमग रहेगी। इसको बेहतर रूप प्रदान करने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। इटावा के साई मंदिर के प्रबंधक संतोष वर्मा बताते है कि पक्का तालाब से निकलने वाले लोग नए रंग में रंगी विक्टोरिया इमारत देख कर प्रफुल्लित मन से प्रशासन की तारीफ करते नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पक्का तालाब नगर में मध्य में स्थित वो जगह है जहां लोग सुबह की सैर को जाते है और शाम को तालाब के इर्दगिर्द स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर मन की शांति के लिए प्रार्थना करते है। उन्ही मंदिरों के बीच स्तिथ विक्टोरिया हॉल अपने अंदर इटावा का गौरवशाली इतिहास छुपाए हुए है। आजादी की जंग में अपना योगदान देने वाले इटावा के अमर स्वतंत्रता सेनानी इस इमारत को तिरंगे में देख कर लोग अपने आप में गौरान्वित हो रहे होंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static