विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, भदोही पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम किया घोषित

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 01:34 PM (IST)

भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। फरार आरोपी पर  पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अगस्त 2020 से फरार विष्णु मिश्रा के खिलाफ भदोही पुलिस ने सितंबर 2020 से लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा है, ताकि वह विदेश न भाग सके।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विष्णु मिश्रा पर सामूहिक दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उस पर पहले से घोषित 25 हज़ार रुपए की इनामी राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि विष्णु मिश्रा के खिलाफ थाना गोपीगंज में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि चार बार विधायक रह चुके विजय मिश्रा पर उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद 14 अगस्त, 2020 को मध्य प्रदेश से पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया। विजय मिश्रा इस वक़्त आगरा जेल में बंद हैं और इसी मामले में उनकी पत्नी राम लली मिश्रा को उच्च न्यायालय से ज़मानत मिल गई है, जबकि विष्णु मिश्रा तबसे फरार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static