टिकरगाढ रजवाहा नहर का निरीक्षण करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 03:17 AM (IST)

Azamgarh News, (शुभम सिंह): आजमगढ़ जिले के लालगंज पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने टिकरगाढ रजवाहा नहर में पानी न आने पर किसानों की समस्या सुन अधिकारियों को जमकर फटकारा। अधिकारियों को फैजुल्लापुर नहर के हेड का कुलाबा जाम की स्थिति को देख जांच कर जेई और एई सस्पेंड करने का दिया निर्देश।
PunjabKesari
सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पूजा पाल को योगी सरकार में न्याय मिला है। सपा कर रही थी भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हुआ है। इस दौरान वाराणसी आजमगढ़ फोरलेन से नहर की सोलिंग को बनाने का भी निर्देश दिया। शारदा सहायक खंड 23 नहर के टिकरगाढ रजवाहा जो 34 किलोमीटर में केवल दो किलोमीटर पानी आ रहा है। 32 किलोमीटर पानी न आने से किसान परेशान है। जिसकी सूचना पर जल शक्ति ने शुक्रवार को सायं निरीक्षण कर किसानों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को फटकार लगाई। 

लालगंज तहसील के फैजुल्लाहपुर से टिकरगढ रजवाहा निकलता है जिसका टेल बेला, नाथपुर है। खरीफ की फसल की सिचाई के लिए जून के अन्तिम सप्ताह व जुलाई के प्रथम सप्ताह में टिकरगढ रजवाहा में पानी नहीं छोड़ा गया। माधोपुर धरांग, सोफीपुर, दीपक राय, सत्येंद्र राय डबडब सहित टिकरगाढ, रेतवांचन्द्रभानपुर, उपेन्दा, कहला, नरसिंह, जमुई, नवापुरा, धरहरा, परसौली, पकडी कला, चन्दिका सिंह उर्फ घुरहू, राजेश सिंह पप्पू, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह अवनी सहित किसानों ने अपनी समस्या मंत्री के समक्ष रखी जिस पर आश्वासन देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा धान की सिंचाई के लिए नहर में जल्द पानी सुचारू रूप से मिलना प्रारंभ हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static