बाराबंकी में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत, खेत में पानी लगाते वक्त पोल से उतरा करंट, अधिकारियों ने मदद का दिया आश्वासन
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 12:06 PM (IST)
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को खेत में पानी लगाने के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दोनों को विद्युत तार से अलग किया।
परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रतौली गांव के रामकुमार पाल (45) और उनके चचेरे भाई साहेब प्रसाद पाल (48) के रूप में हुई है, जो खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों की करंट लगने से मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बाराबंकी : अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर मिलने से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बदोसराय स्थित किंतूर गांव में गम का माहौल है। ऐसी मान्यता है कि खामेनेई के गुरु अयातुल्ला खुमैनी का किंतूर से पुश्तैनी रिश्ता था और उनके पूर्वज लगभग 150 साल पहले यहां से ईरान गए थे। हालांकि समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन आज भी यहां के लोग उस वंशावली और उनके इतिहास को याद करते हैं .... पढ़ें पूरी खबर ....

