UP: वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी यूपी सबसे आगे, प्रदेश में कुल 56 लाख लाभार्थी

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 11:57 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आधार सत्यापन की प्रक्रिया को अभियान के तौर पर चलाते हुए 53.15 लाख लोगों का सत्यापन हो चुका है। इस अभियान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले बाकी क्षेत्रों की तुलना में सबसे आगे चल रहे हैं।  

आधार सत्यापन के मामले में शीर्ष 5 जिलों में से 4 जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के
राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आधार सत्यापन के मामले में शीर्ष 5 जिलों में से 4 जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें भी फिरोजाबाद सबसे ऊपर है। फिरोजाबाद में योजना के 49,257 लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण हो चुका है। इसके बाद बिजनौर में 41856, अमरोहा 24155, हापुड़ में यह संख्या 10613 है। फिरोजाबाद में लाभार्थियों की संख्या 57,124 है। जबकि बिजनौर में 52841, अमरोहा में 30691 और हापुड़ में 13737 लाभार्थी हैं। कुल मिलाकर इन जिलों में आधार सत्यापन पूरा हो चुका है।       

समाज कल्याण विभाग ने उठाया ये कदम
प्रदेश में आधार प्रमाणित पेंशनरों की संख्या कुल 37.49 लाख हैं। इसके अलावा आधार प्रमाणीकरण से बचे लाभार्थियों की संख्या 15.55 लाख है। प्रदेश में कुल लाभार्थियों की संख्या 56 लाख हैं। उत्तर प्रदेश में वृद्ध जनों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए समाज कल्याण विभाग के आला अधिकारी टीम बनाकर घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static