जब प्रियंका को CM योगी ने बताया इंटरनेशनल लीडर, कहा- वो UP से ज्यादा तो इटली जाती हैं
punjabkesari.in Sunday, Aug 08, 2021 - 03:19 PM (IST)

लखनऊः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। सभी दलें अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने के लिए मिशन 2022 में जुट गए हैं। वहीं एक चैनल में दिए गए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को इंटरनेशनल लीडर बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका बहुत बड़ी नेता हैं और यूपी से ज्यादा तो वो इटली जाती हैं।
बता दें कि सीएम योगी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रियंका बहुत बड़ी नेता हैं। वो क्यों प्रदेश में अपनी प्रतिभा को बर्बाद करना चाहती हैं। वे जितना यूपी में आती हैं उससे ज्यादा तो इटली में रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय नेताओं को अंतरराष्ट्रीय चुनाव ही लड़ने चाहिए।