Bareilly: प्रेम विवाह का दुखद अंतः पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने फंदे से लटककर दे दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 08:32 PM (IST)

बरेलीः जिले में प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ है। किसी बाद को लेकर उपजे विवाद के चलते नव दंपती के बीच रिश्तों में दरार आ गई। बात यहां तक बढ़ी कि पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। इससे नाराज पति ने सोमवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी।

बुखारा निवासी अजय पटेल (23) निजी कंपनी में कार्य करता था। उसकी शादी 4 नवंबर को थाना कोतवाली के बिहारीपुर निवासी आयना उर्फ नेहा के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि अजय ने आयना से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके रिश्तों में खटास आ गई। रिश्तेदारों ने कई बार समझाया, लेकिन दोनों में सुलह नहीं हो सकी। इस दौरान आयना पति पर अलग मकान लेकर रहने का दबाव बनाने लगी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। परिजनों ने बताया कि रविवार को आयना पति से नाराज होकर मायके चली गई। इस वजह से अजय तनाव में आ गए। सोमवार रात पत्नी का दुपट्टा गले में बांधकर पंखे के सहारे लटक कर जान दे दी।

PunjabKesari

शक होने पर भाई ने तोड़ा दरवाजा
परिजनों ने बताया कि अजय कभी दरवाजा बंद कर नहीं सोता था। सोमवार रात उसके कमरे का दरवाजा बंद था। टीवी चल रहा था। भाई टेकचंद्र ने दरवाजा बंद होने पर आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर शक हुआ। टेकचंद्र ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो अजय फंदे पर लटका था। आनन -फानन में नीचे उतारा तो उसकी सांसें चल रही थीं। तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी ने ससुराल वालों से की अभद्रता
पति अजय की मौत की सूचना मिलने के बाद आयना कुछ देर के लिए • पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची थी, इसके बाद वह मायके लौट गई। परिजन जब शव को लेकर रामगंगा घाट पर पहुंचे तो वहां भी वह पति के अंतिम दर्शन करने को पहुंची। इस दौरान वह काफी आक्रोशित थी। ससुराल वालों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बाद वह वहां से चली गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static